उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद द्विवेदी का सफल ऑपरेशन, समर्थकों में खुशी की लहर

अपोलो अस्पताल में हुआ सफल इलाज, मानिकपुर विधानसभा के दर्जनों लोग पहुंचे हालचाल लेने

जन एक्सप्रेस /मानिकपुर: मऊ मानिकपुर विधानसभा से लोकप्रिय विधायक अविनाश चंद द्विवेदी का आज अपोलो अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन की खबर मिलते ही मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए और विधायक जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हर गरीब के दिल में बसते हैं विधायक अविनाश चंद द्विवेदी

विधायक अविनाश चंद द्विवेदी को क्षेत्र में एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है, जो हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं। खासकर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच उनकी अलग पहचान है। यही वजह है कि उनके स्वास्थ्य को लेकर क्षेत्रवासियों में खास चिंता और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला।

समर्थकों और शुभचिंतकों ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

अपोलो अस्पताल पहुंचे लोगों ने ईश्वर से विधायक जी के जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की। समर्थकों ने कहा कि विधायक अविनाश चंद द्विवेदी सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि हर दिल में बसने वाले नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है।

 

क्षेत्र में जल्द वापसी की उम्मीद

डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और विधायक जी की स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से मानिकपुर विधानसभा की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button