उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

दवा प्रतिनिधियों के 38वें वार्षिक अधिवेशन का सफल आयोजन

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: यूनाइटेड प्रोफेशनल मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यू.पी.एम.एस.आर.ए.), जौनपुर यूनिट का 38वां वार्षिक अधिवेशन कल देर शाम 30 मार्च 2025 को मंगलम लॉन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की वार्षिक गतिविधियों और दवा उद्योग में हो रहे बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सचिव अजय चौरसिया की रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुई, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दवा उद्योग में हो रहे परिवर्तनों के साथ संगठन की वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा दिया। इसके बाद कोषाध्यक्ष अच्युत दुबे ने संगठन की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे आम सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वीकार किया।

इस अवसर पर यू.पी.एम.एस.आर.ए. के महासचिव विमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुरोजीत मुखर्जी, रीजन-8 के कन्वेनर आशुतोष त्रिपाठी और प्रांतीय सचिव नीरज श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। अधिवेशन के दौरान लखनऊ से आए स्टेट ऑब्जर्वर ने सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों के प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रम विरोधी कानूनों की आलोचना करते हुए कहा कि सेल्स प्रमोशन से जुड़े बदलावों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक के बाद यू.पी.एम.एस.आर.ए. जौनपुर यूनिट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मनोज सिंह को अध्यक्ष, अजय चौरसिया को सचिव और अच्युत दुबे को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा कुल 19 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव अजय चौरसिया ने किया। अधिवेशन के समापन पर नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज सिंह ने लखनऊ से आए अतिथियों और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button