उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

शीतलहर व ठण्ड के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

डीएम ने जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर गुरुवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी ने शहर के विभिन्न रैन बसेरों और अलाव केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही रैन बसेरों में मुसाफिरों हेतु पर्याप्त रजाई गद्दे व कम्बल की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था न होने पर अलाव की व्यवस्था करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। वहीं बस स्टैंड पर अलाव तो जल रहा था लेकिन प्रतीक्षालय में केवल चारपाई व तख्ते रखे थे, जिसे देखकर डीएम ने रजाई व गद्दे की व्यवस्था हेतु एआरएम को निर्देशित किया। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। डीएम ने अलाव की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्हें लगातार जलते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अलाव उपयुक्त स्थानों पर जलाए जाएं और रैन बसेरे के केयर टेकर रात में बस अड्डे पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरे की जानकारी दें। डीएम ने कहा कि रैन बसेरों के प्रचार प्रसार हेतु बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बड़े बड़े होर्डिंग लगाये जायेंगे जिससे मुसाफिरों को ठहरने की व्यवस्था हेतु भटकना न पड़े। स्कूलों के समय को लेकर उन्होंने कहा कि जो विद्यालय दस बजे के पहले संचालित हो रहे हैं उनके संचालन का समय दस बजे किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button