उत्तराखंडदेहरादून

एक शख्स, पांच शादियां: महिला आयोग के सामने खुली चौंकाने वाली सच्चाई

सरकारी नौकरी का हवाला देकर रचाई पांच शादियां, सबको दिखाया झूठा सपना

जन एक्सप्रेस देहरादून, उत्तराखंड। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के पास एक महिला ऐसा मामला लेकर पहुंची, जिसने आयोग के अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसका पति न केवल उसे धोखा दे रहा था, बल्कि वह अब तक पांच शादियां कर चुका है — वो भी हर बार झूठ बोलकर और फर्जी पहचान का सहारा लेकर।

शुरुआत में पति का व्यवहार सामान्य था, लेकिन जल्दी ही वह लंबे समय तक घर से गायब रहने लगा। कभी कहता कि सरकारी ड्यूटी पर है, तो कभी एक्सीडेंट की कहानी सुनाता। महिला को जब उसके दूसरी महिलाओं से रिश्तों की भनक लगी, तो उसने मामले की शिकायत महिला आयोग में की।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी खुद को रसूखदार बताता था और अफसरों-नेताओं के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें दिखाकर सबको प्रभावित करता था। इतना ही नहीं, एक बार तो खुद को पुरस्कार विजेता भी बताया।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि यह मामला गंभीर है और आरोपी अब तक आयोग की किसी सुनवाई में शामिल नहीं हुआ है। उन्होंने दो जुलाई को मुख्यमंत्री से हुई बैठक में इस मामले को विशेष रूप से उठाया और कहा कि ऐसे मामलों में आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button