:जौनपुरउत्तर प्रदेश

शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर:जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित मस्जिद में मंगलवार देर रात कुरान-ए-पाक की तरावीह मुकम्मल हुई। इस रूहानी और नूरानी मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी जुटे, जहाँ विशेष दुआओं के साथ मुल्क की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई।

इबादत का दौर और इमामों का सम्मान
माह-ए-रमजान की शुरुआत के साथ ही मोमिन अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। सहरी, इफ्तार और तिलावत-ए-कुरान के साथ मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला जारी है।

शम्भूगंज मस्जिद में मुतवल्ली हाफिज मोहम्मद मरगुब आलम ने तरावीह की नमाज मुकम्मल कराई।

कुरान मुकम्मल होने की खुशी में नमाजियों ने हाफिज मोहम्मद मरगुब आलम साहब को माला पहनाकर और गुलपोशी कर उनका खैरमकदम किया।इस दौरान उन्हें कपड़े और विभिन्न तोहफे भेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया गया।भाईचारे का नजारा तरावीह खत्म होने के बाद पूरी मस्जिद का माहौल नूरानी हो गया। नमाजियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और मुसाफा (हाथ मिलाकर) करके मुबारकबाद दी। इस खुशी के मौके पर सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाई भी बांटी गई।इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से: मोहम्मद सलीम, मोहम्मद नसीम मोहम्मद दिलदार अली, डॉ. आजाद, मोहम्मद दीन, पत्रकार शाहिद खान,इश्हाक अली, मोहम्मद फरियाद
मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद मलतन और फैसल अली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नमाजी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button