उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

हमीरपुर: गुसयारी की जहांनिया मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, हाफिज हसरत का हुआ भव्य सम्मान

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: रमजान के मुबारक महीने में हमीरपुर जनपद के मौदहा ब्लॉक की गुसयारी ग्राम पंचायत स्थित जहांनिया मस्जिद में तरावीह नमाज के दौरान हाफिज हसरत ने बेहतरीन किरअत के साथ कुरआन शरीफ मुकम्मल किया।

इस मौके पर मस्जिद में मौजूद हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमन और चैन की दुआ के लिए अपने हाथ उठाए। पूरे माहौल में रूहानियत और इबादत की खास रौनक देखने को मिली।

तरावीह मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में एक जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें गुसयारी समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में रोजेदार औरतों और मर्दों ने शिरकत की।

जलसे के दौरान हाफिज हसरत साहब की गुलपोशी कर उन्हें नजराने और तोहफों से नवाजा गया। इस अवसर पर गुसयारी ग्राम पंचायत के प्रधान असरार अहमद ने भी हाफिज साहब का गर्मजोशी से इस्तकबाल करते हुए उन्हें इनामात और तोहफे भेंट किए।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में रमजान की रौनक और बरकतें साफ तौर पर नजर आईं, और लोगों ने आपसी भाईचारे और अमन-चैन की दुआएं मांगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button