उत्तर प्रदेशबहराइच

अधिकारियों की टीम ने बहराइच पेट्रोलियम के आउटलेट पर की छापेमारी

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। शासन व जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम द्वारा किसान डिग्री कालेज महाराणा प्रताप चौक के निकट स्थित बहराइच पेट्रोलियम के आउटलेट का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पेट्रोलिसम पदार्थों की क्वालिटी व मात्रा इत्यादि की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्य प्रशिक्षु पी.सी.एस. डिप्टी कलेक्टर प्रिंस वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवीन्द्र कुमार, वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक व कंपनी के सेल्स ऑफिसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button