दस हजार का इनामिया व अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़:जिले की कोहंडौर थाने की पुलिस ने गुरुवार को लूट के मुकदमे से संबंधित दस हजार के इनामिया व अन्तर्जनपदीय अभियुक्त कल्लू मियां उर्फ मोहम्मद यासीन को जौनपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते वर्ष जून महीने में कोहड़ौर थाना इलाके के उसका गांव में बकरियों व मोबाइल अज्ञात द्वारा उठा ले जाने के मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक ( सीओ सिटी ) प्रशान्त राज के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय व उनकी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दस हजार के इनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त कल्लू मियां उर्फ मोहम्मद यासीन को जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जौनपुर जिले के खुटहन थाना इलाके के पटेला गांव का रहने वाला है। इनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त कल्लू मियां उर्फ मोहम्मद यासीन के खिलाफ प्रतापगढ़, जौनपुर व सुल्तानपुर जिले में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।






