दिल्ली/एनसीआर

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” की घोषणा खुशी की बात : शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने चन्द्रयान-3 की सफलता के दिन 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया है। यह हम सब के लिए खुशी की बात है।

शाह ने शनिवार को कहा कि 23 अगस्त भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह उसके चंद्र मिशन चंद्रयान 3 की उपलब्धि का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इसे ”राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के रूप में घोषित किया, ताकि इस मिशन के पीछे भारत के वैज्ञानिकों की सफलता की कहानी हर आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे। यह निर्णय भारतीय वैज्ञानिकों को ”तिरंगे” के गौरव को ऊंचा रखते हुए अंतरिक्ष खोज के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

शाह ने कहा कि एक सच्चा नेता हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सफल चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 से जुड़े इसरो वैज्ञानिकों से मिलने के लिए आज सुबह ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। बेंगलुरु में वैज्ञानिकों को उनका प्रेरणादायक संबोधन भारत की आसमान छूने वाली शानदार उपलब्धि का गुणगान था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button