छोटे सर्राफा व्यापारियों का करोड़ों रूपये लेकर परिवार सहित फरार हुआ सर्राफा
कारोबारी,पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

जन एक्सप्रेस/महोबा: जिले में छोटे सर्राफा व्यापारियों के करोड़ो रूपये लेकर एक सर्राफा कारोबारी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने में आया है। शातिर कारोबारी की ठगी के शिकार हुए पीड़ित व्यापारियों ने परेशान होकर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गौरतलब हो कि शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के कस्बाथाई इलाके का है। जहां के रहने बाले पंकज सोनी शहर के सर्राफा बाजार इलाके में जे.पी.ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के जेवरातों की दुकान संचालित किये थे। आरोप है कि व्यापारी द्वारा दुकान संचालन के लिए कई सर्राफा व्यापारियों से सोने चांदी का सामान और रुपये उधार लिए थे लेकिन बीते दिनों घर मे ताला लगाकर फरार हो गए। दरअसल कस्वाथाई मुहाल के रहने वाले पंकज सोनी ने जे.पी ज्वैलर्स नाम से दुकान खोली थी और सर्राफा दुकान में सोने-चांदी के जेवरात अन्य व्यापारियों से लेकर संचालन कर रहे थे । आरोप है कि पंकज सोनी द्वारा व्यापारियों का पेमेंट नही दिया गया और घर-दुकान में ताला डालकर करोड़ो रूपये व्यापारियों का हड़प कर फरार हो गए। जब व्यापारियों द्वारा अपना रुपया पाने के लिए सम्पर्क किया गया तो वह ताला देखकर दंग रह गए । पीड़ित विनोद सोनी ने बताया कि हम मेन्युफेक्चरिंग का काम करते हैं शहर के सर्राफा बाजार में जे.पी.ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करने वाले पंकज सोनी ने काम करवाया और चेक दी बोले दो-चार दिन में पैसा मिल जाएगा लेकिन इसी बीच वह घर और दुकान में ताला डाल कर फरार हो गए सिर्फ हमारा पैसा नही लेकर भागे बल्कि कई व्यापरियों का करोड़ो रूपये लेकर फरार हुए हैं। इसलिए हम लोगो ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
स्पष्ट मीडिया कार्यालय परिहार निवास आल्हा चौक सिर्फ खबरों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 99 35 28 6626






