उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति ने गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर एवं बागपत के अधिकारियों के साथ किया बैठक

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक सुरेन्द्र चौधरी, सभापति, समिति के सभापतित्व में दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर एवं बागपत के अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।
विकास भवन पहुंचने पर गार्ड आफ आनर देकर सम्मानित
सभापति समिति के विकास भवन पहुंचने पर गार्ड आफ आनर देकर सम्मानित किया गया। बैठक से पूर्व अधिकारियों ने माननीय समिति सदस्यों को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की संसदीय अध्ययन समिति द्वारा वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात् से अब तक ग्राम्य विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, सिचाई विभाग, प्राविधिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, पशुपालन विभाग गन्ना विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पर्यावरण विभाग सहकारिता विभाग, दुग्ध विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, भूतत्व एवं खानिजकर्म, होमगार्ड, कारागार, आयुष विभाग, आर्युवेद यूनानी होम्योपैथ, पर्यटन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, व्यापार कर विभाग सांस्कृतिक विभाग के जनप्रतिनिधियों के कितने पत्र प्रत्येक विभागों में प्राप्त हुए तथा उन पत्रों को निस्तारण कब-कब किया गया है, विधान मण्डल सदस्यों को जिला स्तर पर अनुमन्य प्रोटोकॉल की सुविधा उपलब्ध कराये जाने, विधान मण्डल सदस्यों को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराये जाने, के संबंध में विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर एवं बागपत के अधिकारियों ने अवगत कराया कि उनके विभागों के प्राप्त जनप्रनिधियों, सदस्यों के पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बंध में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की गयी। प्राप्त पत्रों में अधिकांश पत्रों को निस्तारण कर सम्बंधित प्रतिनिधि को अवगत करा दिया गया। शेष पत्र जिनका विभागीय स्तर पर निस्तारण कर पाना सम्भव नहीं था, उन्हें निस्तारण हेतु उच्चाधिकारी को प्रेषित कर दिये गये हैं और सम्बंधित माननीय प्रतिनिधियों को अवगत करा दिया।
बैठक में मुख्य रूप से समिति से हंसराज विश्वकर्मा सदस्य, श्रीचन्द शर्मा सदस्य, विकास यादव अपर निजी सचिव, सौरभ दीक्षित समीक्षा अधिकारी, अभय सिंह वित्तीय लेखक, विकास यादव अपर निजी सचिव व गाजियाबाद प्रशासन से जिलाधिकारी दीपक मीणा, डीएफओ ईशा तिवारी, एडीएम ई रणविजय सिंह, जीडीए से राजेश सिंह, एडीएम एलए श् विवेक मिश्र, एडीए एफ आर सौरभ भट्ट, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री संतोष कुमार उपाध्याय सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। गौतम बुद्ध नगर से जिलाधिकारी मनीष कुमार, सचिव विकास प्राधिकरण, एडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं बागपत से एडीएम एफ, डीएफओ, सीएमओ सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।






