उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर कन्या पूजन कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना

देहरादून । देश और प्रदेशभर में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों और घरों में सुबह से ही विधिविधान से कन्या पूजन कर त्योहार को मनाया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सपरिवार मां सिद्धिदात्री को समर्पित चैत्र नवरात्र के नवम दिवस और रामनवमी के पावन अवसर पर राजभवन में पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां सिद्धिदात्री को समर्पित चैत्र नवरात्र के नवम दिवस और रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समस्त लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मंत्री जोशी ने भी परिवार संग किया कन्या पूजन-

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवरात्र के पावन अवसर पर अपने आवास पर परिवार संग कन्या पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने देवी रूपी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री जोशी ने कहा कन्या पूजन से परिवार के सारे दु:ख दर्द समाप्त हो जाते हैं और घर में सुख-शांति, समृद्धि का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button