SDM के पैर पकड़कर रोया किसान, बोला—लेखपाल रिश्वत मांग रहा… अगला पता श्मशान होगा
SDM डॉ. दीक्षा जोशी ने पानी पिलाकर शांत कराया किसान को, जमीन बंटवारे में 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप

जन एक्सप्रेस मेरठ।सदर कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक किसान अचानक SDM सदर डॉ. दीक्षा जोशी के पैर पकड़कर रोने लगा। किसान की इस पीड़ा को देखकर SDM खुद आगे बढ़ीं, उसे उठाया और पानी पिलाकर शांत कराया।किसान राजीव ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन के बंटवारे से जुड़े प्रकरण में तैनात लेखपाल सुरेंद्र कुमार उससे 10 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। राजीव का कहना है कि वह कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन कार्रवाई न होने से वह मानसिक रूप से टूट चुका है।भावुक राजीव ने SDM से कहा, “अगर न्याय नहीं मिला तो मेरा अगला पता श्मशान होगा।” किसान की यह बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।SDM दीक्षा जोशी ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और किसान को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब की है। किसान की व्यथा और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों ने प्रशासनिक तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।






