उत्तर प्रदेश

फ्रांस की न्यायिक अधिकारी ने पति के साथ उतारी मां गंगा की आरती,गंगा किनारे श्रमदान भी किया

वाराणसी । काशी भ्रमण पर आई फ्रांस की न्यायिक अधिकारी रोमी सरकार ने गुरुवार को अपने पति और नमामि गंगे के सदस्यों के साथ दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। इसके बाद नमामि गंगे टीम के साथ घाट पर किनारे पड़े माला फूल और अन्य निर्माल्य को साफ करने के लिए श्रमदान भी किया। भारतीय मूल की न्यायिक अधिकारी ने दशाश्वमेध घाट से भव्य-दिव्य गंगा द्वार तक घाटों की नैसर्गिक सुंदरता देख इसकी सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के लिए गंगा महज नदी नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवनधारा है। नदियां संस्कृति की संरक्षक और संवाहक भी हैं। हमें मिलकर नदियों का संरक्षण करना है। इस दौरान न्यायिक अधिकारी के पति डॉ. सचिन रोहिला, कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया भी मौजूद रहीं। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा के प्रति हमारे जो सरोकार हैं, उसे समझना होगा। इसे ईमानदारी से निभाना भी पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button