जल यात्रा निकालकर घटते जलस्तर को लेकर जल संरक्षण का दिया संदेश
चलती रही परीक्षा होता रहा कार्यक्रम, पानी को तरस गए यात्रा में शामिल बच्चे

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
रामनगर-बाराबंकी। जनहित कल्याण सेवा समिति लोधौरा महादेवा के संयोजन में यूनियन इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भूजल सप्ताह के अंतर्गत जल यात्रा निकालकर लोगों को घटते जलस्तर के मद्देनजर जल संरक्षण करने पर जागरूक किया। आज मंगलवार को जनहित कल्याण सेवा समिति लोधौरा महादेवा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा सचिव मोनू भास्कर के संयोजन में यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सिंह डीएफओ रुस्तम परवेज वन क्षेत्राधिकारी सुबोध शुक्ला कालेज के प्राध्यापकों व हजारों की तादाद में छात्र छात्राओं ने यूनियन इंटर कॉलेज से जल यात्रा निकाली छात्र-छात्राएं अपने हाथों में जल है तो कल है जल ही जीवन है सहित तमाम स्लोगन लिखे बैनर तथा पौधे लिए समूचे कस्बे का भ्रमण कर पी.जी. कॉलेज रामनगर पर छात्र-छात्राएं पहुंची।
डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यक्रम भी हुआ।लेकिन चिलचिलाती धूप में करीब डेढ़ किलोमीटर का लंबा सफर तयकर डिग्री कॉलेज पहुंची छात्र-छात्राओं के हलक प्यास से सूख रहे थे। परन्तु आयोजकों ने उनके जलपान अथवा पानी की भी व्यवस्था नहीं की थी जिसके चलते तमाम छात्र छात्राएं पौधे हाथ में लेकर बीच कार्यक्रम से ही मायूस होकर लौट आए यही नहीं डिग्री कॉलेज में परीक्षाएं भी चल रही थी रैली के पहुंचने पर परीक्षाओं में भी व्यवधान जरूर पहुंचा फिलहाल ऐसे आयोजन जिससे समाज को फायदा के बजाय नुकसान हो कार्यक्रम करने की क्या जरूरत थी इस बात की चर्चा लोगों में जोरो पर है। इस संबंध में उप जिला अधिकारी से संवाददाता द्वारा जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल डिग्री कॉलेज में परीक्षा की मुझे जानकारी नहीं है इस संबंध में हम कालेज के प्राचार्य से बात करेंगे।
डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रशासन द्वारा पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम था परीक्षाएं जरूर चल रही थी लेकिन राष्ट्रहित में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें ना चाहते हुए भी करना पड़ता है। यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सिंह का कहना है भूगर्भ जल विभाग के निदेशक की चिट्ठी आई थी इसीलिए स्कूल के बच्चों व हम लोगों की सहभागिता रही है।






