योगी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर लगे स्टालों का मंत्री ने किया निरीक्षण।

जन एक्सप्रेस/बांदा:उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर 19 मार्च को जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी हेतु स्टाल लगाए गए मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे के कुशल मार्ग निर्देशन में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराई गई इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत यूपी नेडा से अधिकृत सोलर वेंडर कांती इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर शहर द्वारा विकास भवन में स्थापित सोलर कैंप के माध्यम से इस अवसर पर आए लगभग 150 महान भावों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से अपने घर में पैनल लगवा कर बिजली उत्पादन एवं बिजली बिल के बचत की जानकारी उपलब्ध कराई गई इस अवसर पर सात महानुभावों द्वारा योजना अंतर्गत कांती इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर शहर के माध्यम से सोलर पैनल लगवाए जाने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन एवं वेंडर सिलेक्शन किया गया इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के अंतर्गत कांती इंटरप्राइजेज बांदा के माध्यम से 4 किलोवाट का सोलर लगवाने के बाद 108000 की सब्सिडी प्राप्त करने वाले एक लाभार्थी निरंजन शुक्ला पुत्र स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद शुक्ला निवासी बलखंडी नाका कैलाशपुरी शहर को मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया लाभार्थी द्वारा बताया गया कि जब से उनके द्वारा सोलर पैनल लगवाए गए हैं उनके बिजली के बिल में अप्रत्याशित कमी आई है तथा उन्हें बिजली का भरपूर आराम मिल रहा है विदित हो कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा अनुमानित लागत प्रति किलो वाट 60000 निर्धारित की गई है तथा 1 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर लाभार्थी को 30000 केंद्र सरकार एवं 15 000 राज्य सरकार के माध्यम से 1 किलोवाट में कुल 45000 रुपए की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में प्राप्त होती है 2 किलो वाट के सोलर पैनल लगवाए जाने पर 60000 केंद्र सरकार एवं 30000 राज्य सरकार द्वारा कुल 90000 डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में दी जाती है तथा 3 किलो वाट से लेकर 10 किलो वाट तक के सोलर पैनल लगवाए जाने पर 78 000 की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा तथा 30000 राज्य सरकार द्वारा कुल 108000 की सब्सिडी लाभार्थी को सीधे डीबीटी के माध्यम से सरकार द्वारा उसके खाते में दी जाती है योजना की जानकारी से आने वाले लोगों ने योजना की सराहना करते हुए पैनल लगवाए जाने एवं बिजली बचत हेतु अपनी सहमति प्रदान की गई है।जनपद वासियों से वर्तमान गर्मी के मौसम में बढ़ रहे बिजली के बिल को कम करने के लिए और अपने घर पर बिजली बनाने हेतु सोलर पैनल के माध्यम से योजना एवं सब्सिडी का लाभ लिए जाने हेतु कांती इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर बांदा द्वारा उच्च गुणवत्ता के साथ भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मानक एवं गुणवत्तापूर्ण सोलर साइट लगाकर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है आप भी योजना से जुड़े और बिजली के बिल में बचत लेने हेतु सोलर पैनल अपने बिजली बचाएं और अपना पैसा भी बचाएं।






