ग्राम प्रधान अशोक नायक की अचानक मौत से संगठन हुआ दुखी
शासन से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग

हमीरपुर,जन एक्स्प्रेस। राष्ट्रीय पंचायती राज उत्तर प्रदेश के बैनर तले ग्राम प्रधान संगठन की एक जरुरी बैठक विकासखण्ड जैतपुर में ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक रावत सहित प्रभारी मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे एडवोकेट की देखरेख में सम्पन्न हुई। बैठक मे विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत लमोरा के ग्राम प्रधान अशोक नायक की अचानक मौत हो जाने पर अफ़सोस जाहिर कर शासनादेश के मुताबिक मृतक प्रधान के परिवार को 10 लाख की मदद देने की शासन से मांग के साथ ही ग्राम पंचायत की परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ जैतपुर को सौंपा गया। ज्ञापन में खासतौर से गौशाला से जुड़ी परेशानियों को प्रधानों के खिलाफ फर्जी शिकायतों के साथ ही प्रधानों के बेजा उत्पीड़न के साथ ही 15 वे वित्त की धनराशि वख्त पर न मिलने के साथ ही मनरेगा के पक्के कामों का पेमेंट साल भर से ज्यादा वख्त पर न मिलने के साथ ही जल जीवन मिशन के तहत गांव में खोदी गई सड़कों की मरम्मत न करने के साथ ही, 60% से ज्यादा गांव में पानी की सप्लाई न होना,जबकि प्रभारी मंडल अध्यक्ष पांडे के साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक रावत ने बताया कि अगर बताई गई, परेशानियों का निपटारा नहीं होता है। तो जल्द ही सभी विकासखंड के साथ ही जिले लेबल पर एक बड़ा आयोजन करेंगे, साथ ही प्रधानों के साथ किसी भी कीमत पर बेइंसाफी नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि चित्रकूट मंडल के प्रधानों सहित प्रदेश लेबल के पदाधिकारियो को भी आमंत्रित किया जायेगा। साथ ही कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक है, जिसके चलते प्रधानों के खिलाफ जानबूझकर विरोधियों की तरफ से फर्जी शिकायतें करके परेशान किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में खासतौर से प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे, प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सहित प्रभारी बुंदेलखंड हर स्वरूप व्यास के साथ प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह ने प्रधानों की इस मुहिम पर संगठन की ओर से पूरी मदद देने का भरोसा दिया है।






