कुम्भ से स्नान कर वापस लौट रहे कार का दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक
स्नानार्थियों की कार और रोडवेज बस में हुई आमने सामने की भिड़ंत

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास बीती भोर में करीब साढ़े चार बजे स्नान करके वापस घर जाते समय एक बैगनार कार की प्रयागराज जा रही रोडवेज बस से हुई आमने सामने की भिड़ंत। जहां कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
महराजगंज जिले के थाना समदेऊआ गांव धनहानायक निवासी 45 वर्षीय संजय सिंह पुत्र रामधवन सिंह व 43 वर्षीय संजय सिंह की पत्नी विद्यावती सिंह, गोरखपुर जिले के खोरावर गांव निवासी 40 वर्षीय बिंदु सिंह पत्नी राजकुमार सिंह, गोरखपुर जिले के झगहा गांव निवासी 50 वर्षीय विमला देवी पत्नी सुभाष सिंह, महराजगंज जिले के समदेऊआ थाना क्षेत्र के धनहानायक गांव निवासी 52 वर्षीय महेश तिवारी पुत्र स्व 0 बच्चा तिवारी, व महेश तिवारी की 47 वर्षीय पत्नी किरन देवी तिवारी एक वैगन आर कार से प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी कार जौनपुर रायबरेली हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंची सामने से तेज रफ्तार आ रही एक रोडवेज की बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि जहां कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं आस पास के लोग तक जग गए। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने लोगो की मदद से कार सभी सवार स्नानार्थियों को बाहर निकलवाया। जिसमें संजय सिंह, बिंदु सिंह व बिमला देवी की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महेश तिवारी, विद्यावती सिंह व किरन देवी तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने सभी घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र ने बताया कि जहां दोनो गाड़ियां पुलिस के कब्जे में है वहीं बस चालक फरार हो गया। सभी मृतक और घायलों के परिजनों को उनके घर मोबाइल फोन के जरिए सूचना दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर बस में कोई सवारी नही थी जिससे और बड़ा हादसा होने से बच गया।