उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

पत्रकारों की कलम सिर्फ सच को उजागर नहीं करती, बल्कि समाज की दिशा तय करती है

पत्रकार समाज का आईना ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक भी होता है। नंदगोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: जिला प्रैस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुये उत्तर प्रदेश सरकार के कैबनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि पत्रकारों की कलम सिर्फ सच को उजागर नहीं करती, बल्कि समाज की दिशा तय करती है। पत्रकार सिर्फ समाज का दर्पण नहीं बल्कि मार्गदर्शक भी है।

बिना डरे, बिना सहमे सच को दिखाने के लिये अपनी जान को जोखिम में डालकर जो पत्रकारिता की जाती है, उसके लिये सभी पत्रकार बधाई के पात्र हैं. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब कोई खबर प्रिंट या इलैक्ट्रानिक मीडिया की सुर्खी बनती है, तो उसे प्रदेश और पूरा देश पढता और देखता है। इस मौके पर प्रैस क्लब के अध्यक्ष वीर धनंजय ने कहा कि क्लब के सभी सदस्य उनके परिवार के समान है।

पत्रकारों के सम्मान के लिये वो, न तो किसी से समझौता करेंगे, और न ही किसी के आगे झुकेंगे। जबकि संगठन की मजबूती के लिये हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर पत्रकार साथियो के साथ ही बडी तादाद में नगर और जनपद वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button