उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

दो सौ अठत्तर बीएलओ के सुपुर्द नगर के 4 लाख 28 हजार 883 वोटरों को एस० आई० आर० फार्म पहुंचाने की जिम्मेदारी

नगर के सत्तर पर्सेंट एस० आई० फार्मों की फीडिंग पूरी- के०डी०शर्मा-- एसडीएम सदर।

 जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: इलैक्शन कमीशन आफ इण्डिया के निर्देश पर एस० आई० आर० यानि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि विशेष गहन पुनिर्क्षण का काम जिले में तेजी से चल रहा है, एसडीएम सदर के०डी०शर्मा ने जन एक्स्प्रेस से खास बात चीत में बताया

कि इस काम में 278 बी०एल०ओ० नगर के 4 लाख 28 हजार 883 वोटरों के घर- घर जाकर उनको फार्म देने के साथ ही उसे वख्त के अन्दर भरकर उनके पास जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं, जबकि इस काम में करीब सत्तर पर्सेंट फार्म जमा करने के साथ ही उनकी फीडिंग का काम भी पूरा किया जा चुका है। बाकी तीस पर्सेंट फार्म भी जल्द ही जमा कर उनकी फीडिंग पूरी करली जायेगी। वही कई स्मार्ट बीएलओ को वख्त से पहले इस जरुरी काम को पूरा करने के लिये जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है। एसडीएम ने बताया कि इन फार्मों की फीडिंग 2003 की निर्वाचन लिस्ट के मुताबिक की जा रही है, जबकि जिन वोटरों का नाम 2003 की लिस्ट में नहीं है, उनके फार्मों की फीडिंग अलग तरह से की जा रही है। जबकि इलैक्शन कमीशन की तरफ से अब इस काम को पूरा करने की आखिरी तारीख को फिलहाल 11 दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button