उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंलखनऊ

‘बिना योजना के यही हाल होगा’ अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर तीखा तंज

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक पेज पर एक तीखा तंज कसते हुए प्रदेश की विकास योजनाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा
“जिन्होंने योजना आयोग ख़त्म कर दिया, उनके राज में बिना योजना के यही हाल होगा। शुक्र तो ये मनाइए कि बिल्डिंग को चीरते हुए पुल नहीं बना। भाजपाई भ्रष्टाचार को देखकर, कहीं ईमानदारी इसी पुल से कूदकर…”
पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा— “और कुछ नहीं कहना है।”

यह टिप्पणी हाल में सामने आए एक विकास परियोजना में कथित निर्माण दोष और भ्रष्टाचार के मामलों की ओर इशारा करती प्रतीत होती है, जिनमें निर्माण के दौरान इंजीनियरिंग मानकों की अनदेखी की खबरें सामने आई हैं।

अखिलेश यादव का यह व्यंग्यात्मक हमला न केवल शासन की कार्यशैली पर कटाक्ष है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि विपक्ष अब सरकार की योजनाओं को लेकर अधिक आक्रामक रुख अपनाने को तैयार है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव अक्सर प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन इस बार का तंज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सियासी गलियारों में हलचल मचा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी मौसम में इस तरह के बयान भाजपा के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। वहीं भाजपा की ओर से इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button