बाघ ने बैल का किया:गांव शिकार से 100 मीटर दूर खेत में मिला शव,ग्रामीणों में दहशत

जन एक्सप्रेस/लखीमपुर खीरी।निघासन खीरी मझगईं रेंज के अंतर्गत गंगापुरवा गांव के पास बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गुरुवार को गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित हरीश के खेत में बीती रात बाघ ने एक बैल का शिकार किया। सुबह खेत की ओर गए वेद प्रकाश आचार्य को बैल का अधखाया शव पड़ा मिला, जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बाघ ने बैल पर हमला किया। खेत के आसपास बाघ के पैरों के निशान भी देखे गए, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।सूचना मिलने पर वन विभाग हरकत में आ गया। मझगईं रेंज के रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए क्षेत्र में कैमरे लगाए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद बाघ को पिंजरे में कैद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और रात के समय खेतों की ओर न जाएं। साथ ही बच्चों और पशुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया है।






