अयोध्याउत्तर प्रदेशधर्मराज्य खबरें

अयोध्या : श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया गया, अब सुबह 6 बजे से खुलेंगे कपाट, शेड्यूल जारी.

जन एक्सप्रेस/अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अब मंदिर सुबह सात बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खुलेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभाग ने यह जानकारी दी। महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होते ही, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की समय सीमा लगभग पहले जैसी कर दी है। दर्शन के समय की नई व्यवस्था सोमवार से प्रभावी हो गई है।

राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के अनुसार, अब प्रातः 4 बजे मंगला आरती होगी। उसके बाद 4:15 बजे से 6 बजे तक कपाट बंद रहेंगे। सुबह 6 बजे शृंगार आरती और 6:30 बजे से 11:50 बजे तक दर्शन होंगे। फिर दोपहर 12 बजे तक पट बंद। 12 बजे भोग आरती और 12 से 12:30 बजे तक दर्शन होंगे। फिर 1 बजे तक पट बंद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 6:50 तक दर्शन के बाद 7 बजे सायं तक पट बंद, भोग आरती होगी। 7 बजे संध्या आरती उसके बाद 9:45 तक दर्शन चलेगा। डॉ. मिश्र के अनुसार रात 10 बजे शयन आरती का समय नियत किया गया है। उसके बाद रात 10:15 बजे से पट बंद हो जाएंगे।

महाकुंभ की वजह से बदला गया था शेड्यूल

ट्रस्ट ने बताया कि भक्तों को रात 9:45 बजे तक दर्शन करने की अनुमति होगी और रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर अगली सुबह तक के लिए बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि महाकुंभ की वजह से अयोध्याब में भक्तोंब की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसकी वजह से राम मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button