खेत में लगाया गया जाल, अधिकारी बोले सीतापुर चला गया तेंदुआ

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
सूरतगंज-बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत अहिबरनपुर तेंदुए के हमले से दो ग्रामीणों के घायल होने के बाद एक्शन में आई वन विभाग की टीम ने गुरुवार को यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया है।
बता दें कि बुधवार सुबह 10 बजे गांव के 32 वर्षीय धनीराम खेत में चारा काटने गए थे इसी बीच पीछे से अचानक तेंदुए ने आकर हमला कर दिया जिसे बचाने आए युवक को भी तेंदुए ने घायल कर दिया था। दोनों युवकों की शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी डंडे के दम तेंदुए को भगा दिया था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कांबिंग शुरू कर दी थी। जिसमें गुरुवार को वन रेंजर पीके सिंह ने बताया कि तेंदुए के जाने के बाद पश्चिम पश्चिम की ओर मिलते है।
जोकि सीतापुर का बॉर्डर है। ग्रामीण सहित टीम के लोगों को जिस खेत में तेंदुआ होने की आशंका है। उसके चारों तरफ जाल लगा दिया गया है। और पिंजड़ा मंगवाया गया है। लेकिन देर रात ग्रामीणों की आवाज सुनकर तेंदुआ वहां से भागने में कामयाब रहा है। उसके आगे के पगचिन्ह बताते है कि वह सीतापुर जनपद की ओर गया है।