तिरंगा यात्रा में देश की एकता और अखंडता का दिखा जज्बा

जन एक्सप्रेस खुटहन (जौनपुर): खेल एवं शहरी विकास मंत्री गिरीश यादव के नेतृत्व में रविवार को गभिरन बाजार के शिव मंदिर से पोटरियां मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री के साथ दर्जनों लोग हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति नारों के साथ लगभग दो किमी तक पैदल यात्रा निकाल क्षेत्र वासियों में देश भक्ति के जज्बे को और जागृत किया।
उक्त मोड़ पर एक सभा के साथ यात्रा का समापन किया गया। राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी आन,बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता,एकता और अखंडता की आदर्श मिसाल है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव ऐसे ही आसमान में लहराता रहे। उन्होंने सभी भारतीयों को घर घर तिरंगा के लिए प्रेरित भी किया। जनसभा को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सम्बोधित किया।इस मौके पर यात्रा में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव,एडीओ पंचायत राम अवध, मंडल अध्यक्ष अजय यादव राना यादव,, प्रधान संतलाल सोनी, रीमा पासवान, लालचंद विनय मिश्रा,कमला सिंह, महेंद्र सिंह, छोटेलाल यादव, अनिल चौधरी मदन सोनी,,सोनू मिश्रा, दिग्विजय सिंह, हेमंत वर्मा, विपिन सिंह दिग्विजय सिंह, लखन्दर राजभर, बलिहारी राजभर, रोहित सिंह, प्रफुल्ल मौर्य,आदि मौजूद रहे।






