उत्तराखंड

कल्याण मंत्री ने सैन्य धाम पहुंच कर निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचकर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते कहा कि समय से पूरे करने के निर्देश दिए। फिलहाल सैन्य धाम का 40 प्रतिशत से अधिक का निर्माण कार्य हो चुके हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मौजूद अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य 40 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत का एक मॉडल सैन्य धाम में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य धाम में विशेष रुचि है। वह भी लगातार निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं। सैन्य धाम निर्माण में बजट की कोई कमी नहीं है। मंत्री ने कहा इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया है कि बजट की आवश्यकता पड़ने पर उसे पूरा किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह उनके मंदिर सैनी धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं। ठीक उसी प्रकार से ने सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button