ईमानदार सरीला एसडीएम की मोरम के अवैध खनन को लेकर कार्यशैली सवालों के घेरे में
मुख्यमंत्री की रोक के बावजूद इछौरा झिटकिरी मोरम खण्ड 25/9 में दम से अवैध खनन जारी

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ कह रहे हैं, कि सूबे में मोरम का अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके बावजूद सरीला तहसील के मोरम खण्ड- इछौरा झिटकिरी 25/9 के दबंग पट्टाधारक ए०एन० बिल्डर और खण्ड संचालक एनजीटी के साथ ही खनन नीति की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाकर भारी भरकम प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीनों से झीलनुमा गहरे गहरे गड्ढे खोदकर मोरम का खुलेआम अवैध खनन कर शासन को लगा रहे हैं, लाखों के राजस्व का चूना।
हालांकि ईमानदार और तेज तर्रार सरीला
एसडीएम बलराम गुप्ता ने 7 नवम्बर 2025 को टीम के साथ भेड़ी डांडा के एक खण्ड में छापा मारकर मोरम का 900 घन मीटर अवैध खनन पकड़े जाने पर कार्यवाही की थी। वही इस खण्ड में किये जा रहे मोरम के अवैध खनन पर कार्यवाही न किये जाने से सरीला एसडीएम की कार्यशैली सवालों के घेरे में नजर आ रही है।






