उत्तर प्रदेशलखनऊ

इन सपा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन!

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं सपा को झटके दर झटके लग रहे हैं। आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,DCM ब्रजेश पाठक,DCM केशव मौर्य ,महामंत्री अमरपाल मौर्य की उपस्थिति में विपक्ष के कई नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली।

जौनपुर में सपा को झटका लगा जहां कई बार के विधायक रहे ज्वाला प्रसाद यादव के बेटे सपा नेता विवेक यादव भाजपा में शामिल हो गए। वहीं बस्ती में भी सपा को झटका लगा, जहां नगर पालिका चेयरमैन नेहा वर्मा और उनके पति अंकुर राज वर्मा BJPमें शामिल हो गए।

वहीं इलाहाबाद विवि की पूर्व अध्यक्ष रिचा सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इसी के साथ कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी भी BJPमें शामिल हुये हैं। वहीं पूर्व विधायक कालीचरण सोनकर ने भी BJP की सदस्यता ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button