सीआईसी मूल्यांकन केंद्र में इस बार 1,12,000 उत्तर पुस्तिकाओं का होगा मूल्यांकन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से होगा मूल्यांकन,452 परीक्षक जांचेंगे कापी

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 1 मार्च तक चलना है इसके पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने मूल्यांकन केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में सभी प्रधान परीक्षक तथा सहायक परीक्षकों की बैठक कर बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की विधिवत जानकारी दी । बताया कि इस बार यहां पर 1,12,000 कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें हाईस्कूल की 66000 इंटर की 56000 कॉपियां शामिल हैं। कापियों के मूल्यांकन हेतु 235 और इंटर में 217 परीक्षक बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए हैं , हाई स्कूल के परीक्षा प्रतिदिन 50 कापियों का मूल्यांकन करेंगे , इंटर के परीक्षक 45 कॉपियों का प्रतिदिन मूल्यांकन करेंगे ।
मूल्यांकन सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए हाई स्कूल में 34 और इंटर में 22 टोली बनाई गई हैं ,प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक नियुक्त होगा जिनके दिशा निर्देशन में सभी सहायक परीक्षक कॉपी का मूल्यांकन सावधानीपूर्वक करेंगे क्योंकि मूल्यांकन कार्य बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण कार्य है ,इसमें किसी भी तरह की लापरवाही उदासीनता क्षम्य नहीं है, जो परीक्षक लापरवाही करते पाए जाएंगे उन्हें मूल्यांकन से पृथक किया जाएगा और विभागीय कार्यवाही भी होगी। बताया गया कि इस बार बोर्ड द्वारा हर विषय में अंकेक्षक नियुक्त किए गए हैं जो परीक्षाओं द्वारा जांची गई कापियों की अटेंडम जांच करेंगे । जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मूल्यांकन करते समय शुरू से अंत तक प्रत्येक पेज में मूल्यांकन करना है , कापियों के अंदर और बाहर एक समान अंक दर्ज होना चाहिए ,यह न हो कि कॉपी के अंदर अंक कुछ और हैं और मुख्य पृष्ठ पर कुछ और अंक अंकित हैं। कोई पेज छूटना नहीं है अंक स्पष्ट दर्ज करना है इसके बाद अवार्ड ब्लैंक में अंकों को अंकों को सावधानी पूर्वक अंकित करना है किसी भी तरह की ओवरराइटिंग नहीं होनी चाहिए फ्लड भी नहीं लगाना है,यदि कोई गलत अंक अंकित हो जाता है तो ओवर राइटिंग के बजाय सीसी -16 प्रपत्र में सही-सही अंक भरना है। उप नियंत्रक डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मूल्यांकन का समय सुबह 10:00 बजे से 5:00 तक निर्धारित किया गया है, पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कापियों का मूल्यांकन होगा, कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा ,सभी परीक्षकों को परिचय पत्र दिए गए हैं जिनके गले में परिचय पत्र लगा होगा वही मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश होंगे।
उप नियंत्रक ने बताया कि बाहरी जनपदों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आ रहे हैं कापियों को सुरक्षित कोठार में रखा जा रहा है । हाई स्कूल कोठार में वीरेंद्र नाथ मिश्र अनमोल सिंह विजय पाण्डेय शिवाधार की ड्यूटी लगाई गई इसी प्रकार इंटर कोठार में रामबचन सिंह ज्ञानेंद्र चौधरी जयशंकर प्रसाद ओझा विनय त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है







