उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

धर्म परिवर्तन कराने के तीन इनामिया आरोपी गिरफ्तार

 जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले की जेठवारा थाने की पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित व इनामिया तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल। बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर जिले के पथरिया निवासी सन्तोष शुक्ला की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने चार नामजद व पांच छ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की गम्भीरता से जांच कर रही थी। सन्तोष का आरोप था कि थाना इलाके के कुटिलिया गांव निवासी बदरुल जमा पुत्र रफीउजमा द्वारा अपने पास रखा गया था। आरोप है कि उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया। पीड़ित द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह बचपन से ही अपने परिजनों से अलग रह रहा है तथा लगभग बारह वर्ष से बदरुल जमा के यहां रहता है। लगभग चार वर्ष पूर्व बदरूल जमा पुत्र रफीउजमा, कल्लू पुत्र मुनीर, नईम पुत्र मुनीर निवासी कुटिलिया सेंडदेई, निजाम पुत्र जैनुद्दीन एवं पांच-छः अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका धर्म परिवर्तन कर उसका नाम शेर खान पुत्र उमर रख दिया गया। पुलिस सरगर्मी से अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। एसपी दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय व सीओ सदर करिश्मा गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी जेठवारा विजय कान्त सत्यार्थी व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर पच्चीस पच्चीस हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त निजामुद्दीन उर्फ निजाम, सफीउज्जमा उर्फ कल्लू व नईमुद्दीन उर्फ नईम को थाना क्षेत्र अतंर्गत तान्त्रिक चौराहे के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button