उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरेंहादसा

महराजगंज में बोलेरो का टायर फटने से तीन छात्राओं की मौत, कई घायल.

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: जनपद के धानी-फरेंदा हाईवे पर स्थित सिकंदरा जीतपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह फोर व्हीलर वाहन का पहिया फटने से बोलेरो कई बार लुढ़कते हुए पलट गई। हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायल हो गईं। वाहन से ये छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने सेंटर पर जा रही थीं। स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस प्रशासन ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना से चीख-पुकार मच गई। वही महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया, और पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है।

दुर्घटना में पीड़ितों का नाम

हादसे में बोलेरो सवार चांदनी पटेल (17) और प्रियंका (16) निवासी करमहवा बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर, प्रीति (17) निवासी बरगदवा विशुनपुर की मौत हो गई। जबकि चालक रियाज (28) के साथ ही छात्राएं नंदनी (16), रिमझिम (17) चांदनी (16) मनीषा (16) सोनी (17) प्रियंका (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इन छात्राओं के परिजन बदहवास हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button