उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

महराजगंज में ड्रोन चोर की अफवाह पर चली गोली, तीन बच्चियां और बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा (टोला पुरुषोत्तमपुर) गांव में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ड्रोन चोर की अफवाह ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। अफवाह के बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने अपना लाइसेंसी असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक चली गोली से तीन मासूम बच्चियां और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।


ग्रामीणों के मुताबिक बीते कई दिनों से गांव में अज्ञात ड्रोन उड़ने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस वजह से गांव के लोग लगातार दहशत और संदेह में जी रहे थे। ड्रोन को लेकर चर्चाओं और अफवाहों ने बड़ा रूप ले लिया। अचानक यह खबर फैल गई कि “ड्रोन चोर” गांव में दाखिल हो गए हैं। इसी बीच एक ग्रामीण ने घबराहट और गुस्से में फायर कर दिया। जिससे चलते गांव में भगदड़ मच गई। व्यक्ति के फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे लगने से तीन बच्चियां और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालात सामान्य है।


वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने तुरंत एक्शन लिया और सिंदुरिया थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच कर विभिन्न बिंदुओं के जांच पड़ताल में जुट गए। और पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी असलहा भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपित की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

एसपी ने घायलों से मुलाकात की:
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन उड़ने की घटनाओं की जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों के बीच फैली आशंका और भय को दूर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button