अपराधउत्तर प्रदेशपीलीभीत

पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में तीन घायल

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

पीलीभीत। जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मूडा सेमनगर पंडरी मे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि मूलचंद पुत्र चेतराम ने गजरौला थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा गुड्डू सुबह 6:00 बजे अपने खेत में स्प्रे करने के लिए जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते मदनलाल ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर जमकर लाठी डंडे बरसाए। जिससे बहन वहीं गिर गया बचाने गए मूलचंद , और पप्पू का भी सिर फटा, और गुड्डू जो खेत पर जा रहा था उसका पैर टूट गया है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, और आरोप लगाया कि लगभग 20 दिन पूर्व भी जमकर लड़ाई हुई थी।गजरौला पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए थे पुलिस ने एक न सुनी और आरोपियों को बचाती रही। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है तथा गुड्डू जिला अस्पताल में भर्ती है।

गजरौला थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया है कि मारपीट का मामला था दोनों तरफ से तहरीर मिली है तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button