
जन एक्सप्रेस/कोटद्वार: कोटद्वार मे यातायात व्यवस्था को लेकर आये दिन सवाल उठते रहते है, प्रशासन यातायात को दुरुस्त करने के दावे तो कई करता है लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलट ही देखने को मिलती है। कोटद्वार मे प्राइवेट स्कूलो की लापरवाही के चलते आये दिन मुख्य मार्गो मे जाम देखनें को मिलता है,कभी कभी जाम के चलते इमरजेंसी वाहन भी अवरुद्ध हो जाते है उसके बाद भी इस ओर स्कूल और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाते, आपको बता दे कि कोटद्वार की कई स्कूलो मे छुट्टी के समय छात्र छात्राये एक साथ सड़को पर आ जाते है जिसके फ्लस्वरुप यातायात पूर्णतः बाधित हो जाता है, यहा तक़ कि बच्चों को ले जाने वाले वाहन भी सड़को पर जाम लगा देते है जिसके चलते वहाँ से गुजर रहे बच्चे बुजुर्ग इस तपती धूप मे फ़स जाते है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई कदम उठाता नहीं दिखता।
जाम मे फसी ताड़ियाल चौक निवासी प्रीति नें बताया कि कोटद्वार की सड़को मे छुट्टी के समय ये जाम रोज लगता है जिस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है और जाम के चलते कई बुजुर्ग भी इसमें फ़स जाते है, कोटद्वार प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और ऐसे स्कूलो के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।







