उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

शान-ओ-शौकत से फहरा तिरंगा ध्वज

भारत-नेपाल सीमा पर 79वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न, एसएसबी व कस्टम विभाग ने नेपाल के सुरक्षा बलों को भेंट की मिठाइयां

जन एक्सप्रेस/महराजगंज:  राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 79वे वर्षगांठ को भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय बार्डर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ठूठीबारी उपनगर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडारोहण कर तिरंगा ध्वज को सलामी दी गई। लोगों ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। विभिन्न स्कूलो के छात्र छात्राओं ने विद्यालय में देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए, जो राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को यादगार बना दिया।
भारत नेपाल बार्डर पर तैनात 22वी वाहिनी एसएसबी बीओपी कैम्प कार्यालय ठूठीबारी में इंस्पेक्टर विशाल कुमारबराय, निचलौल कस्टम कार्यालय और स्थल सीमा शुल्क चौकी ठूठीबारी में अधीक्षक डीके अस्थाना, कोतवाली परिसर में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष जय शंकर उर्फ़ इंटू सिंह, ग्रामपंचायत सचिवालय प्रधान अजीत कुमार, राधा कुमारी इंटर कॉलेज में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन प्रसाद गुप्ता, सेक्रेट हार्ट स्कूल में प्रबंधक विपेश तिवारी, ग्राम पंचायत भरवलिया में ग्रामप्रधान बैजनाथ यादव, लक्ष्मीपुर खुर्द में संनवर अली, गड़ौरा में विरेंद्र गुप्ता, राजाबारी ग्रामसभा में ऋषिकेश यादव, रामनगर में प्रधान प्रतिनिधि अभय शंकर सिंह, मनिकापुर ग्राम सचिवालय में प्रधान उमेश प्रजापति सहित सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जबकि शहीद स्मारक पर ग्रामप्रधान अजीत कुमार ने पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वही सरकारी दफ्तरों से लेकर छोटे दुकानों तक, हर जगह तिरंगे की रौनक देखने को मिली। “घर-घर तिरंगा अभियान” को लोगों ने उत्साह से अपनाया और अपने घरों, दुकानों पर तिरंगा लहराया। इस दौरान लोगों में आजादी के प्रति गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला।

एसएसबी और कस्टम विभाग ने नेपाली सुरक्षा बलों को भेंट की मिठाई:
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी के इंस्पेक्टर विशाल कुमार और कस्टम विभाग इंस्पेक्टर अरुण कुमार संयुक्त रूप से मित्र राष्ट्र नेपाल के सुरक्षा बलों और जवानों को मिठाई भेंट कर एक दूसरे को बधाई दी। और दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध और बढ़ाने का संकल्‍प भी लिया। इससे दोनो देशों के सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, तस्करों और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करने में मददगार साबित होगा। बताते चले की भारत और नेपाल पड़ोसी देश के साथ बेटी रोटी का मधुर संबंध हैं। चाहे पर्व त्योहार हो या फिर कोई संकट की घड़ी, हर मौके पर संबंधों को नया आयाम मिला। यही नहीं मित्र देश नेपाल को हर प्रकार से भारत सहायता भी प्रदान करता रहा है। इस दौरान नेपाल के भंसार (कस्टम) चीफ विशाल उपाध्याय, डीएसपी मनोज चंद्र बहादुर, इंस्पेक्टर गंगा दत्त सहित कई अन्य जवान मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button