उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने सद्भावना पुल से गोमती नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन मिला शव

जन एक्सप्रेस /जौनपुर:   जौनपुर,कोतवाली क्षेत्र के सराय पोख्त चौकी क्षेत्र के सद्भभावना पुल से प्रेमी ने नदी में कूदकर दे दी जान। गोताखोरों ने दूसरे दिन लाश को ढूंढ निकाला।

इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह निवासी संजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र लालू यादव बुधवार रात लगभग 10 बजे अपने घर से निकला और सद्भावना पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दिया।

कुछ देर बाद ही इलाका पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई।

होली का त्यौहार होने के कारण देर रात पुलिस गोताखोरों को तलाश करती रही लेकिन प्राइवेट गोताखोर नहीं मिले।

दूसरे दिन सुबह ही सद्भावना पुल से कुछ दूरी पर उसकी लाश नदी के पानी से बाहर निकाली गई।

आत्महत्या के कारणों के बारे में बताया है कि उस युवक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम था।

इसी बात को लेकर वह हमेशा तनाव में रहा करता था। फिलहाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में कोहराम मचा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button