उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें
राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की हालत गम्भीर

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले के रानीगंज थाना इलाके के रूपीपुर निवासी करन उपाध्याय बुधवार को किसी काम से रानीगंज बाजार जा रहे थे। जैसे ही लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर थाना इलाके के बीठलपुर के समीप पहुँचे ही थे कि मुंगरा बादशाहपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि करण उपाध्याय बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गये उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद करन की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।






