उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: मड़ियाहूं हाईवे पर पुलिस आरक्षी से लूट, ट्रक सवार फरार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मड़ियाहूं विंध्याचल से पूजा करके लौट रहे कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात पुलिस आरक्षी विश्वजीत राय को रविवार देर रात NH-135A मड़ियाहूं–मिर्जापुर बाईपास पर अज्ञात ट्रक सवारों ने ओवरटेक कर कार रुकवाया और लूटपाट कर फरार हो गए।
विश्वजीत राय, निवासी भगवतीपुर शीतला लाइन बाजार, अपने परिवार संग लौट रहे थे तभी रात लगभग 7:40 बजे बिना नंबर वाले ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया।

आरक्षी के अनुसार, ट्रक चालक और खलासी के हाथ में लोहे की सरिया थी। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ और लोग भी पहुंच गए और सोने की इंगेजमेंट रिंग तथा 7–8 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश नशे की हालत में थे और जेब से सामान छीनने का प्रयास करते रहे।

पीड़ित ने मौके से 112 पर 46 बार कॉल किया, पर कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी। मदद के लिए राहगीरों को रोकने का प्रयास भी किया, परंतु तभी आरोपी ट्रक लेकर भाग निकले। आगे बढ़ने पर गश्ती पुलिस मिली, जिसे पूरी घटना बताई और फिर मड़ियाहूं कोतवाली में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर साक्ष्य भेजे गए। मामले की सूचना एसपी जौनपुर के पीआरओ को भी दी गई।

कोतवाली मड़ियाहूं के क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने बताया कि घटना ऑनलाइन शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। यह 10–15 दिन पुरानी घटना है। प्रार्थना पर छीना-झपटी का मुकदमा धारा 304(2) में दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस आरोपियों की पहचान और ट्रक का सुराग लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button