वायरल
दो अभियुक्तों को 09-09 लीटर कच्ची शराब महुआ के साथ किया गिरफ्तार

चित्रकूट/पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ विनोद कुमार राय के मार्गदर्शन में उ0नि0 रामकृत यादव व उनके हमराही आरक्षी प्रवीण पाण्डेय द्वारा अभियुक्त 1.मधु त्रिपाठी पुत्र परमेश्वर त्रिपाठी 2. विनय दिवाकर पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम गुरौली थाना कौशाम्बी जिला कौशाम्बी को 02 प्लास्टिक की पिपिया में 09-09 लीटर कच्ची शराब महुआ के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मऊ में 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।