उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

जनरल स्टोर पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़:  जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों जनरल स्टोर पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना इलाके के पूरे ईश्वरनाथ पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एमवी एक्ट में सीज कर दिया। बता दें कि बीते शुक्रवार को थाना इलाके के सगरा सिटी रोड निवासी मो. हुसैन की क्लासिक जनरल स्टोर की दुकान है। बीते शुक्रवार को दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से दुकान पर आए और परफ्यूम लेने के दौरान हुए विवाद के बाद गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चले गए। आरोप है कि कुछ समय बाद लगभग दो बजे दिन में चार मोटरसाइकिलों से आए आठ नौ अज्ञात व्यक्ति अवैध असलह से लैस होकर दुकान पर पहुंचे और वादी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस संबंध में नौ अज्ञात के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस आरोपियों को चिन्हित करते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एसपी दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त राजकुमार यादव और दिलशाद उल्ला को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत पूरे ईश्वरनाथ पुल के समीप एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। नगर कोतवाल सुभाष कुमार यादव ने बताया कि जनरल स्टोर पर फायरिंग के मामले में वीडियो व सीसीटीवी फुटेज के जरिये चिन्हित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button