उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो शोहदे गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/खुटहन : जौनपुर थाने के एंटी रोमियो पुलिस टीम ने सोमवार को सार्वजनिक स्थान पर आते-जाते समय महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने व आपत्तिजनक टिप्पणियां करते दो शोहदों को गिरफ्तार कर लिया।
रसूलपुर इंटर कालेज के पास आती-जाती महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अभद्र टिप्पणियां करने की शिकायतें मिलने पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने एंटी रोमियो टीम के साथ घेराबंदी कर बनहरा गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद प्रजापति व अभिषेक प्रजापति को धर दबोचा। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम जनम यादव, हेड कांस्टेबल मैनुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल राज कुमार यादव व महिला आरक्षी पूनम कुमारी रहीं।






