सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव के समीप सड़क दुघर्टना में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अस्तित्व सिंह पुत्र संजय सिंह व ब्रहिमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय शिवम सिंह पुत्र लालबहादुर सिंह शनिवार की देर रात अपनी बाइक से दोनों घर जा रहें थे। कि बड़ागांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर मौके से वाहन समेत फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना परिजनों को भी दें दिया गया है।






