लखनऊ

उप्र भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, बदले गये सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने शनिवार देर शाम नये पदाधिकारियों की सूची जारी की। पार्टी ने प्रदेश के सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की तरफ से जारी सूची में 18 उपाध्यक्ष, सात महामंत्री और 16 मंत्री के अलावा कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, मुख्यालय प्रभारी और प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग के एक-एक पदाधिकारी के नाम घोषित किये गये हैं।

उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष के पद पर नोएडा से विधायक पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, श्रीमती कांताकर्दम, संतोष सिंह, सलिल बिश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, श्रीमती नीलम सोनकर, श्रीमती कमलावती सिंह, बृजबहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, पद्मसेन चौधरी, मोहित बेनिवाल, डा0 धर्मेंद्र सिंह, देवेश कुमार कोरी और त्रियंबक त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।

महामंत्री

गोविन्द नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश और राम प्रताप सिंह चौहान।

मंत्री

शंकर गिरि, डा0 चंद्र मोहन सिंह, श्रीमती मीना चौबे, श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, श्रीमती शकुन्तला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मीकि, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती मंत्री बनाये गये हैं।

इसके अलावा प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर मनीष कपूर, सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित और प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग के पद पर ओम प्रकाश श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष

प्रकाश पाल को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र, शहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र, कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र, दु्रवविजय सिंह को ब्रज क्षेत्र और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button