उत्तर प्रदेशचित्रकूटयातायातलापरवाहीहादसा

मानिकपुर की काली घाटी बनी मौत की घाटी – जिम्मेदार खामोश, जनता बेहाल!

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: मानिकपुर की काली घाटी में ठेकेदार की लापरवाही अब जानलेवा होती जा रही है। रोड के किनारे बिना किसी बैरिकेडिंग, बिना कोई चेतावनी बोर्ड लगाए, गहरी खाई खोद दी गई – और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। न सुरक्षा के मानक, न कोई निगरानी… यहां हर दिन मौत एक हादसे का इंतज़ार कर रही है।

जन एक्सप्रेस ने पहले भी इस लापरवाही को उजागर किया था – सवाल उठाए थे कि आखिर काली घाटी रोड के किनारे यह खाई क्यों बनी? लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों ने न सवालों का जवाब दिया, न ही सुरक्षा के इंतजाम किए। नतीजा – आज फिर एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन कब तक किस्मत काम आएगी?

अब सवाल ये है – क्या किसी जनप्रतिनिधि की गाड़ी इस खाई में गिरेगी तब जागेगा सिस्टम? क्या कोई बड़ी जान जाए तभी जिम्मेदारों की आंख खुलेगी? मानिकपुर की जनता पूछ रही है – क्यों बना दिया इस सड़क को मौत का फंदा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button