उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

बालिकाओं की जागरुकता को लेकर विविध कार्यक्रम

जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर पीएम कंपोजिट विद्यालय बड़नपुर में शुक्रवार को मीना की दुनिया के तहत बालिकाओं को जागरूक किए जाने हेतु एकांकी नाटक, राष्ट्रीय गीत, स्वच्छता संदेश, लालरंग खतरे का निशान, पर्यावरण और जल संरक्षण तथा ओजोन क्षरण जैसे विषयों पर संभाषण सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ सर्वेश कुमार राजभर ने देवी सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानव शरीर का प्राण शिक्षा है। उन्होंने बालक और बालिकाओं को समान शिक्षा की हिमायत करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा दो कुलो को रोशन करती है। इस मौके पर मनीष कुमार, सुभाष चन्द्र उपाध्याय, विंदलेश पासवान, कैलाश पटेल, विवेक सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सौरभ सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button