अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी

ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए शातिर चोर

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

मसौली-बाराबंकी। थाना मसौली अंतर्गत त्रिलोकपुर चौकी क्षेत्र के पूरे मनभावन सिंह मे शुक्रवार की देर रात एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने दो कमरों का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नगदी व लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिजन छत पर सोए हुए थे।सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने शिकायती पत्र देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पूरे मनभावन सिंह निवासी उमेश यादव का एक मकान गांव के किनारे बना हुआ है। शुक्रवार की रात घर में रह रहे गृह स्वामी अपनी पत्नी के साथ ताला बंद कर छत पर सोने चले गए। इसी बीच पीछे दीवार से छत पर चढ़कर जीने से चोर घर में दाखिल हो गए। जहां दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा लाखों रुपए का सामान उठा ले गए।

शनिवार की सुबह गृहस्वामी उमेश जब छत से नीचे उतरे तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर परिवार के सदस्यों को घर में चोरी की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन कमरों में गए तो देखा कि यहां रखा 200 लीटर मेंथा आयल, डेढ़ लाख नगदी और करीब साढ़े छः लाख मूल्य के जेवरात गयाब थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button