:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में शटर के नीचे से शराब बिक्री का वीडियो वायरल, नियमों की उड़ रही धज्जियां

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जनपद में कुछ मिले या न मिले लेकिन शराब आपको 24 घंटे कभी भी मिल सकती है। आपको बता दे कि जौनपुर शहर के भंडारी स्टेशन के पास एक शराब की दुकान पर शटर के नीचे से शराब बिक्री का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में साफ दिखाई दे रहा है, कि कैसे एक ग्राहक आता है, और शटर के नीचे शराब खरीद कर लेकर चला जाता है। जबकि नियमों के अनुसार शराब की दुकान का समय सुबह 10 से रात्रि 10 तक होता है।

लेकिन कुछ दुकानदारों ने इस नियम को ठेंगा दिखाते हुए शराब की अवैध तरीके से बिक्री करते नज़र आ रहे है। अब सवाल यह उठता है कि क्या आबकारी विभाग नियम की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करता है। या इसी तरह दुकानदार नियमों को ताक पर रखते हुए शराब बिक्री करते रहेंगे। ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है। इस सम्बन्ध में डीईओ विष्णु प्रताप और इंस्पेक्टर अबुल कैस से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन किसी कारणवश फोन रिसीव नहीं हो पाया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button