उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में सड़क पर खुलेआम दबंगई,बाइक की तोड़फोड़ व तमंचा लहराते युवकों का वीडीओ वायरल

जन एक्सप्रेस/हरदोई: जनपद में अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक सड़क पर गाड़ी तोड़ते और तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हुई थी। वायरल वीडियो में तीन युवक गाली-गलौज करते और सड़क पर पड़ी एक बाइक को तोड़ते हुए भी नजर आ रहे हैं।

युवकों के इस कृत्य से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पुलिस शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न कराने का दावा कर रही थी, जिससे पुलिस के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। देखा जाए तो शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न करने के लिए पुलिस लाइन से सभी थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी भेजी गई थी लेकिन उसके बाद भी युवाओं के द्वारा सड़क पर तमंचा लहराते और गाड़ी के साथ तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामला होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा होने लगा है जबकि देखा जाए तो श्री मऊ गांव में पुलिस की ड्यूटी भी रहती है उसके बाद भी युवाओं के द्वारा जमकर तांडव मचाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button