
जन एक्सप्रेस/विकासनगर: विकासनगर व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री भारत कालरा ने मीडिया से खास बातचीत में अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों का उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन मिलता है तो वे व्यापारियों की हर समस्या को धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास करेंगे। कालरा ने कहा, मैं व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। मैं युवा हूं और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं।
उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि महामंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अब अध्यक्ष बनकर वे और बड़े स्तर पर व्यापार मंडल को मजबूत बनाने तथा सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहेंगे। भारत कालरा ने व्यापारियों से अपील की कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद दें ताकि वे विकासनगर के व्यापारिक हितों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब विकासनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव की चर्चाएं जोरों पर हैं। व्यापारी वर्ग में कालरा की इस घोषणा से काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनके समर्थक गोपाल चुग, विजय लोहाणी आदि का कहना है कि भारत कालरा जैसी युवा के हाथों में यदि व्यापार मंडल की डोर दी जाती है तो वह पूरे व्यापार मंडल की किया ही पलट देंगे। उन्होंने कहा कि आज युवाओ की हर क्षेत्र में जरूरत है।






