उत्तर प्रदेशचित्रकूट

विकास पथ सेवा संस्थान को मिला प्रशस्ति पत्र, सामाजिक सेवा के दो दशक पूरे

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सतत कार्यरत विकास पथ सेवा संस्थान को आज जनपद चित्रकूट सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में विगत दो दशकों से किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राजापुर के उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह को अरछा बरेठी गांव के भव्य कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
संस्थान की स्थापना वर्ष से पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता तथा सांप्रदायिक सौहार्द जैसे मूलभूत उद्देश्यों के साथ हुई थी। समय के साथ संस्थान ने अपने कार्यक्षेत्र को विस्तार देते हुए महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, बच्चों के पोषण, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

आज विकास पथ सेवा संस्थान की पहचान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली एक समर्पित संस्था के रूप में बनी है। प्रशस्ति पत्र इस बात का प्रमाण है कि संस्था का कार्य क्षेत्रीय विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अनुकरणीय रहा है।

डॉ. प्रभाकर सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान संस्था के सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों की साझी प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम आगे भी इसी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button